व्हाट्सएप

आज की अपडेट है यह कि व्हाट्सएप पर आया फ़ॉर्वर्डेड मैसेज की इस साल सभी हैं 2022 के और दोस्त सबने मान भी लिया। जोड़ा घटाया गुणाकार किया और वोइला सभी निकले 2022! इतनी लंबी हमारी सभ्यता और उम्र सिर्फ 2022, बहुत नाइंसाफी है।

मजेदार हैं यार व्हाट्सएप फॉरवर्ड्स। कुछ भी यकीन दिला देते हैं पढ़ने वाले को। अब इस माध्यम पर लोग क्या-क्या यकीन कर लेते हैं यह बताना जरूरी नही है, जरूरी यह है जानना कि कितने प्राचीन लोग हैँ हम।

हमारी सभ्यता का डेटा अगर बैकअप हो जाता इस व्हाट्सएप पर तो कुछ बात बनती... क्या? क्या कहा?डेटा बैकअप हो रहा है? अब जिनका अता पता भी नही था उनका धर्म मजहब नागरिकता सब पता चल रही है।

यह व्हाट्सएप भी गुरु घंटाल है। और इसकी अतरंगी बातों पर यकीन करने वाले हम सब परम। यह जो अपने कमजोर कंधों पर हम अपनी विरासत ले कर घूम रहे हैं इसको समझना भी बहुत जरूरी है। पर समझें कैसे? तरीक़े हैं कम , मेहनत है ज्यादा, तो करा क्या जाए?

कौन सोचे? मैं तो चला सबको शुभ-रात्रि और आने वाला शुक्रवार आनन्दमय हो का मैसेज फॉरवर्ड करके सोने।

गुड नाईट डिअर।

Comments

Popular Posts